आज के भारत की 10 बातें जो किसी भी इंडियन का सर गर्व से ऊँचा कर देगी !
सवा सौ करोड़ से ज्यादा लोगों की धरती भारत का लोहा पूरी दुनिया मानती है। हम दुनिया में सबसे तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था में से हैं। पर कई मामलों में हम दुनिया से कई कदम आगे हैं।
1. बर्फीली वादियों में लड़ने की विशेष योग्यता:
भारत अपने दो दुश्मन पड़ोसियों के साथ दुनिया के सबसे ऊंचाई पर स्थित युद्धक्षेत्रों में सैनिकों की तैनाती रखता है। भारतीय आर्मी दुनिया के सबसे दुर्गम इलाकों में भी लड़न और जीतने की योग्यता रखती है। हम सियाचिन में भी अजेय हैं।
2. अंतरिक्ष के क्षेत्र में कईयों से बहुत आगे:
भारत पहले अंतरिक्ष के क्षेत्र में विकसित देशों से बहुत पीछे था। इसका परिणाम ये हुआ कि हमने उड़ीसा में साइक्लोन से 1999 में कम से कम 20 हजार जानें गवांई। तब हम अमेरिकी तकनीकी पर निर्भर थे। पर आज भारतीय अंतरिक्ष विज्ञानियों ने दुवा के अन्य देशों के मुकाबले हमें काफी आगे रखा है। हम किसी भी प्राकृतिक आपदा को पहले ही भांप जाते हैं। हम दूसरे देशों के उपग्रह भी अंतरिक्ष में ले जाते हैं।
3. भारत का सटीक परमाणु कार्यक्रम, थोरियम से बिजली बनाना:
एक तरफ भारत देश को यूरेनियम मिलने में काफी परेशानी हो रही है, जिसे देश का शीर्ष नेतृत्व जल्दी से जल्दी सुलझाने में लगा हुआ है। तो हमारा परमाणु कार्यक्रम यूरेनियम की जगह थोरियम से भी चल रहा है। हम थोरियम के मामले में काफी अमीर हैं। हमारे वैज्ञानिकों ने परमाणु ईंधन के तौर पर यूरेनियम 238 का इस्तेमाल कर दुनिया को चौंका दिया।
4. योग और आयुर्वेद के जनक:
भारत योग और आयुर्वेद चिकित्सा में दुनिया का गुरू है। आज दुनिया योग और आयुर्वेद के लिए भारत को धन्यवाद देता है। आज योग की मान्यता पूरी दुनिया में है।
5. पहला एशियाई मंगल विजेता होना का सौभाग्य, दुनिया में चौथा स्थान:
हम पहले एशियाई हैं, जिन्होंने मंगल पर कदम रखा। हमसे पहले दुनिया के 3 और देश मंगल पर पहुंचे, पर तमाम निराशाजनक प्रयासों के बाद। हम पहली ही कोशिश में मंगल पर पहुंचने में सफल रहे। वो भी सबसे कम खर्चे पर।
6. ऑर्मी, दुनिया की तीसरी सबसे बडी ऑर्मी:
हम आर्मी के मामले में दुनिया के सभी देशों(2 को छोड़कर) पर भारी पड़ते हैं। हमारी ऑर्मी में 11 लाख 29 हजार 900 सक्रिय सैनिक हैं, जो 9 लाख 60 हजार रिजर्व सैनिक।
7. दुनिया में दूसरे सर्वाधिक इंटरनेट यूजर:
8. परमाणु सामग्री(हथियार और रिएक्टरों के मामले में):
भारत का परमाणु कार्यक्रम हमेशा शांतिपूर्ण उद्देश्यों वाला रहा। हमारे पास दुनिया में सबसे ज्यादा 21 थोरियम बेस्ड परमाणु रिएक्टर हैं, जो 7 परमाणु हथियार प्लांट। हमारे पास 75 से 110 तक परमाणु हथियार भी हैं।
9. दुनिया की चौथी सबसे मजबूत वायुसेना:
हमारी वायुसेना अब तेजी से आधुनिक हो रही है। बावजूद हमारी वायुसेना के पास 1820 एयरक्राफ्ट हैं। जिसमें 905 लड़ाकू विमान, 595 बमबर्षक विमान और 310 हमलावर विमान। ये संख्या हमें दुनिया की चौधी सबसे बड़ी वायुसेना बनाती है।
10. दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी आईडी इंडस्ट्री:
आज आईटी उद्योग दुनिया को चला रहा है। हमारा आईटी सेक्टर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है। हम अगले 5 से 10 सालों में चीन को पीछे छोड़ नंबर एक पर आ जाएंगे।