दुनिया के 10 टॉयलेट, जो बनाते है इन्हे सबसे खतरनाक
1. माउंट शुक्सन, वाशिंगटन, यू.एस.ए.
माउन्ट शुक्सन के सल्फाइड ग्लेशियर में बसे कैंप पर बर्फ़ के बीचों-बीच एक टॉयलेट सीट रखी हुई है। सूरज के निकले होने पर इसका इस्तेमाल बखूबी किया जा सकता है पर मौसम खराब होने पर आपके बैठे-बैठे जम जाने वाली स्थिति पैदा हो सकती है। ये नॉर्थ कैसकेड्स नेशनल पार्क की एक बर्फीली चोटी पर स्थित है जो कि वाशिंगटन से महज़ 19 किलोमीटर की दूरी पर है।
2. टॉयलेट आईलैंड
ये कैरबियन सी के मध्य में स्थित है और इस आईलैंड पर केवल एक टॉयलेट ही बना हुआ है। सोचिये कैसा लगता होगा एक वीराने आयलैंड पर …करना? आस-पास केवल समुद्र? ऐसे में अगर अचानक ही टॉयलेट पेपर ख़त्म हो जाए तो? ये बड़े महासागर में रखे एक शाही गद्दी की तरह है। जहां से आप राजा या रानी की तरह बैठ कर अपने पूरे साम्राज्य पर नज़र रख सकते हैं।
3. डेज़र्ट टॉयलेट
यहां आने पर आपको प्राइवेसी, शेल्टर जैसे शब्दों को भूल जाना होगा। यहां कोई सीट नहीं बनी हुई है। बस एक बोर्ड लगा हुआ है “WC”। ये ओपन एयर टॉयलेट बोलीविया के सिलोली डेज़र्ट में स्थित है। यहां कभी कोई लाइन नहीं लगती। इस जगह पर रेट के टीले अपने-आप बनते बिगड़ते रहते हैं तो ऐसे में बस आइये करिए और भूल जाइए। आपके द्वारा छोड़े हुए निशां ये नेचुरल फ्लश अपने आप मिटा देगा।
4. बराफ़ू कैंप, तंजानिया
पहाड़ के बिलकुल कोने पर स्थित इस टॉयलेट के बिलकुल बगल में गहरी खायी है। ये तंजानिया के माउन्ट किलिमंजारो में 4.600 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। इतनी ओंचायी पर बैठ कर करने की इच्छा रखते हैं तो हो आइये यहां। बस सोचिये ऊपर से नीचे धीरे-धीअरी आने में कितना समय लगता होगा नहीं?
5. इको टॉयलेट, ब्रिटिश कोलम्बिया, कनाडा
यहां पर आपको जंगलों के बींचो-बीच एक ग्रिज्ली भालू की तरह फ्रेश होने का मौका मिलेगा। जिसके बाद आप अपने आप को नेचर के और भी बेहद करीब पाएंगे। पर हां यहां आस-पास जानवर घूमा करते हैं तो ऐसे में काम जल्दी-जल्दी करना होता है वरना बीच में से उठकर भागने में बेहद तकलीफ होती है।
6. हिज़ एंड हर्ज़ जेरिकोआकोआरा बीच ब्राज़ील
वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक़ जेरिकोआकोआरा बीच दुनिया के सबसे सुन्दर बीचों में से एक है। इसी के साथ आपको यहां पाम ट्री के पत्तों से बने हुए टॉयलेट भी मिल जाएंगे। यहां सैलानी भारी संख्या में आते हैं।
7.थिकसे मोनास्ट्री लद्दाख
ये मोनास्ट्री लेह से 20 किलोमीटर की दूरी पर एक पहाड़ की छोटी पर स्थित है। यहां लामा इश्वर को समर्पित रहते हैं। पर यहां के टॉयलेट से पूरी लेह घाटी का एक बहुत ही सुन्दर व्यू मिलता है।
8. क्राफ्ला, आइसलैंड
ये टॉयलेट क्रफ्ला जियोथर्मल पॉवर स्टेशन के मध्य में स्थित है। किसी को नहीं पता की इसे किसने कब और क्यों बनाया। पर यहां से गुज़रने वाले हाईकर इसका प्रयोग करते हैं और कईयों ने इन्स्टाग्राम पर अपनी फोटो भी अपलोड की है। (ये थोड़ी अजीब बात है)
9. टोनटो ट्रेल, ग्रैंड कैनियन नेशनल पार्क, यू.एस.ए.
इन हॉट सीट्स पर बैठकर आपको ग्रैंड कैनियन नेशनल पार्क एरिज़ोना का बेहद खूबसूरत नज़ारा देखने को मिलता है। हालांकि यहां प्राइवेसी की बेहद कमी है। फिर भी इस बीहड़ में मॉडर्न टॉयलेट का होना अच्छी बात है।
10. मोन्यूमेंट वैली, उटाह यू.एस.ए.
जब आप अपने एक बेहद इम्पोर्टेन्ट बिज़नेस में लगे होंगे तब कई जंगली कुत्ते बाहर बैठकर पहरा देते दिखाई दे सकते हैं। इसके अलावा यहां से आपको कोलाराडो पठार की सुन्दर हवा से निर्मित कार्विंग्स को भी देखने का मौका मिल सकता है।
10 of the world such as restrooms, which make them the most dangerous
Add a Comment
You must be logged in to post a comment.
One Comment