सर आइज़ैक न्यूटन को कौन नही जनता वे इंग्लैंड के एक महान वैज्ञानिक थे। न्यूटन ने गुरुत्वाकर्षण का नियम और गति के सिद्धांत की खोज की थी । वे एक महान गणितज्ञ, भौतिक वैज्ञानिक, ज्योतिष एवं दार्शनिक थे। इनका एक शोध प्रपत्र “प्राकृतिक दर्शन के गणितीय सिद्धांतों “” सन् 1687 में प्रकाशित हुआ था , जिसमें सार्वत्रिक गुर्त्वाकर्षण एवं गति के नियमों की व्याख्या की गई थी ऐसी महान शक्सियत के बारे में आज हम आपको उनके बारे में कुछ रोचक जानकरी देंगे ….

1. न्यूटन जन्म के समय प्रीमैच्योर थे, उनकी मां समझती थी कि वह ज्यादा दिनों तक जिंदा नहीं रह पाएंगे। उनकी माँ हन्ना ऐस्क्फ़ का कहना था कि वह एक चौथाई गेलन जैसे छोटे से मग में समा सकता था।
2. क्या आप जानते हैं कि सर आइज़ैक न्यूटन के पिता का नाम भी आइज़ैक न्यूटन ही था।
3. आइज़ैक न्यूटन का जन्म 1642 में हुआ था और उसी साल गैलीलियो का देहांत हुआ था।
4. न्यूटन पूरी जिंदगी वर्जिन ही रहे, रिकॉर्ड्स के अनुसार न्यूटन ने कभी शादी नहीं की थी, साथ ही उनके सेक्स करने का भी प्रमाण नहीं मिला |
5. न्यूटन के बारे में एप्पल की कहानी बहुत चर्चित है कि, न्यूटन सेब के पेड़ के नीचे सो रहे थे तभी एक सेब उनके ऊपर गिरा। जिसके बाद ही उन्होंने गुरुत्वाकर्षण सिद्धांत की खोज करने की सोची । यह सिर्फ एक कहानी है,न्यूटन अपने गॉर्डन में टहल रहे थे तो उन्हें सेब जमीन पर पड़ा मिला था।

6. सेब की कहानी भले ही झूठी हो मगर सेब का पेड़ असली था। यह असली पेड़ कैंब्रिज में पाया गया था। आपको बताते चलें कि पेड़ का एक टुकड़ा रॉयल सोसाइटी ने नासा को दिया था जिसे वह स्पेस में ले गए थे।
7. न्यूटन जीनियस थे इसमें कोई शक नहीं था। लेकिन एक राजनेता होने के नाते वह काफी फिसड्डी रहे। वह मेंबर ऑफ पार्लियामेंट भी रहे थे।
8. न्यूटन का दांत दुनिया का सबसे कीमती दांत माना जाता है। 1816 में एक नीलामी में इस दांत की कीमत 3,600 डॉलर लगाई गई थी जिसकी आज लगभग 35,000 डॉलर कीमत है।

9. एक महान साइंटिस्ट होने के साथ-साथ न्यूटन काफी धार्मिक प्रवृत्ति के भी थे। लोग अक्सर सोचते हैं कि साइंटिस्ट भगवान में यकीन नहीं करते।
10. न्यूटन का मानना था कि, दुनिया का अंत 2060 से पहले नहीं होगा