कई बार हम करना कुछ और चाहते हैं लेकिन रिजल्ट कुछ और ही आता है, ऐसे में हम परेशान हो जाते हैं। लेकिन कई बार ये गलतियां भी अच्छे काम कर जाती हैं और एक गलती के कारण रिजल्ट कुछ और ही सामने आता है। ऐसे में आज हम आपको 10 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका आविष्कार गलती से हुआ। हालांकि, ये हमारी लाइफ के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

4. स्लिंकी (Slinky)
स्वीडन नौसेना में इंजीनियर रहे रिचर्ड जोन्स ने 1943 में स्लिंकी का अविष्कार किया था। वे नौसैनिक युद्धपोतों पर बिजली की निगरानी करने के लिए यंत्र बना रहे थे, जो कि स्प्रिंग के सहारे काम करता। इसी दौरान स्प्रिंग जमीन पर गिर गया और बाउंस करने लगा। इस तरह गलती से स्लिंकी का अविष्कार हुआ।
5. पेनिसिलीन (Penicillin)
वैज्ञानिक अलेक्जेंडर फ्लेमिंग घाव को भरने वाले एक चमत्कारी दवा का अविष्कार करना चाह रहे थे, लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी। ऐसे में उन्होंने एक्सपेरिमेंट की गई चीजों को बाहर फेंक दिया। कुछ दिन बाद जब उन्होंने नोटिस किया तो पाया कि वहां आस-पास के बैक्टिरिया समाप्त हो रहे हैं। इस तरह से पेनिसिलीन का अविष्कार हुआ।
6. कोका कोला (Coca cola)
सिर दर्द के इलाज के लिए दवा बनाने के लिए एक फार्मासिस्ट ने कोला नट और कोला की पत्तियों का इस्तेमाल किया। इसके बाद उसने संयोगवश दोनों को कार्बोनेटेड वाटर के साथ मिला दिया। बाद में जब उसने टेस्ट किया तो रिजल्ट कोका कोला के रुप में सामने आया। कोला के कारण इसका नाम कोका कोला हो गया।
7. टेफ्लॉन (Teflon)
टेफ्लॉन का आविष्कार 1938 में साइंटिस्ट रॉय प्लंकेट ने किया था। दरअसल, रॉय रेफ्रिजरेंट के विकल्प की तलाश कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने कुछ सैंपल्स को टाइट बॉक्स में रखा था। कुछ दिन बाद उन्होंने देखा कि बॉक्स के अंदर रखी गई गैस गायब है और उसकी जगह फिसलनदार रेजिन के अवशेष बचे हुए हैं। इस अवशेष में हीट और केमिकल्स के प्रति रोधक क्षमता थी। बाद में नॉन स्टिक कुकवेयर, स्पोर्ट्स इक्विपमेंट और पेंट्स के रुप में इसका यूज होने लगा।
एक ट्रिप के दौरान स्विस इंजीनियर जॉर्ज्स डे मेस्ट्रल ने अपने पैंट्स से कुछ बीजों को चिपके देखा। उन्होंने पाया कि ये किसी भी लूप के आकार वाली वस्तु से चिपक जाती है। ऐसे में उन्होंने कृत्रिम लूप्स तैयार किया और परिणामस्वरुप वेल्वेट और क्रोचेट के कॉम्बिनेशन से वेल्करॉ बना।
10. पोटैटो चिप्स (Potato Chips)