महात्मा गाँधी से लेकर ऐश्वर्या राय तक बड़ी हस्तियों के जानिए गंदे काम ….
सभी जानते है दुनिया में कोई भी परफेक्ट नही होता है , सभी में कोई न कोई कमी जरुर होती है | दुनिया में ऐसे लोग भी हुए है जिन्होंने कई बड़े बड़े कार्य किये है ओए उनको पूरी उम्र बहुत शोहरते भी हासिल हुयी है | लेकिन उन्होंने ऐसे भी कई कम किये है जिनसे उनको परफेक्ट नही माना जा सकता है |
1. सलमान खान ~
बॉलीवुड के भाईजान यानी कि सलमान खान की एक्टिंग के करोड़ों लोग दीवाने हैं। फिल्मी दुनिया में काफी नाम और शोहरत कमा चुके भाईजान की कुल नेट वर्थ तकरीबन 200 मिलियन डॉलर है। इस समय सलमान लाखों लोगों के रोल मॉडल बन चुके हैं। हर किसी का सपना है कि वह भी सलमान की तरह बने। हालांकि सलमान काफी टैलेंट है इसमें कोई शक नहीं है लेकिन उनकी जिदंगी में लगे काले धब्बे के दाग आज तक नहीं धुल पाए। बेशक सलमान एक गरीब और बेसाहरा लोगों के लिए एनजीओ चलाते हैं लेकिन उनके ऊपर चल रहे मुकदमे से उन्हें पाक-साफ साबित नहीं किया जा सकता। जी हां यह फिल्मी हीरो रियल लाइफ में कई लोगों के लिए विलेन भी बना। चाहे हिट एंड रन केस हो या फिर चिंकारा शिकार मामला इनसे सलमान हमेशा सुर्खूयो में रहे है |

2. संजय दत्त ~
खलनायक फिल्म में लीड रोल निभाने वाले संजय दत्त असल जिंदगी में भी कब खलनायक बन गये और कब अपराध की दुनिया में पहुंच गए उन्हें खुद पता नहीं चला। मुंबई बम कांड में संजय दत्त का नाम सामने आने के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री हिल चुकी थी। हालांकि इसके लिए संजय को 5 साल की सजा हुई और उन्हें जेल भी जाना पड़ा। अभी वह अपनी सजा काट चुके हो लेकिन उनके नाम पर एक दाग तो लग ही चुका है। वैसे बॉलीवुड में संजय की एक्टिंग और पॉपुलैरिटी के लाखों दीवाने हैं।

3. अल्बर्ट आइंस्टीन ~
आइंस्टीन एक महान वैज्ञानिक थे। उनका दिमाग कितना तेज था इसका अंदाजा हम सभी को है। इतनी बड़ी शख्सियत के बावजूद आंइस्टीन एक बात के लिए काफी बदनाम थे। उन्हें महिलाओं से हमेशा नफरत थी। 1914 में जब उनकी मेलिवा मैरिक के साथ शादी हुयी तो मेलिवा पर घर के काम अच्छे से करने का दबाव डाला। आइंस्टीन अपनी पत्नी को नौकर बनाकर रखते थे।

4. क्रिस्तिअनो रोनाल्डो ~
फुटबॉल जगत में क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम काफी मशहूर है। मैदान में वह जितने बेहतरीन खिलाड़ी थे, बाहर उतने ही ज्यादा बदनाम। रोनाल्डो की एक नाजायज संतान है हालांकि वो महिला कौन है, इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं। रोनाल्डो ने उस महिला को अपना मुंह बंद रखने के लिए मुंहमांगी रकम की पेशकश की थी। यही नहीं रोनाल्डो के ऊपर रेप का आरोप भी लग चुका है।
5. लांस आर्मस्ट्रोंग ~
लांस आर्मस्ट्रांग एक फेमस रेसिंग साइकलिस्ट हैं। वह सात बार Tour de France का टाइटल भी जीत चुके हैं। सम्पूर्ण खेल जगत उस वक्त हैरत में पड़ गया जब लांस ने स्वीकार किया कि उन्होंने ड्रग्स लेकर वो सातों टाइटल जीते हैं। इसके अलावा अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मारपीट के भी आरोप उनके ऊपर लग चुके हैं।
6. ऐश्वर्या राय बच्चन ~
1994 में ऐश्वर्या राय को जब मिस वर्ल्ड चुना गया तो देश का नाम काफी उंचा किया । इसके अलावा बॉलीवुड में आने के बाद ऐश्वर्या ने अपनी अदाकारी से लाखों-करोड़ों लोगों का दिल जीता। वह कांस फिल्म फेस्टिवल में भी 14 बार हिस्सा ले चुकी हैं। इन सब के बावजूद जब पनामा पेपर्स लीक में ऐश्वर्या का नाम सामने आया तो उनके दामन में भी एक दाग लग गया।

7. महात्मा गाँधी ~
महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता की उपाधि दी गई है। भारत को आजादी दिलाने वाले महात्मा गांधी का सम्मान भारत में ही नहीं बल्िक विदेशों में भी होता है। अहिंसा का पुजारी बनकर हिंसा से दूर रहने का संदेश देने वाले महात्मा गांधी कभी हिंसा का समर्थन करेंगे यह शायद किसी ने नही सोचा होगा । लेकिन 1906 में साउथ अफ्रीका के जूलू राज्य के खिलाफ ब्रिटिश सैनिकों द्वारा लड़े गए इस युद्ध का समर्थन गांधी जी ने भी किया था।
8.हनी सिंह ~
यंग जेनरेशन के लिए रोल मॉडल बन चुके यो यो हनी सिंह को कौन नही जनता है, लेकिन उनके गाने को लेकर अक्सर विवाद रहा है। यह माना जाता है कि हनी सिंह अपने लगभग सभी गानों में महिलाओं की बेइज्जती करते हैं।
9.क्रिस्टोफर कोलंबस~
अमेरिका की खोज करने वाले कोलंबस को पूरी दुनिया जानती है। लेकिन उनके बारे में कहा जाता है कि वास्तव में अमेरिका पर कदम रखने वाले वह पहले शख्स थे इस बात का कोई प्रमाण नहीं मिला। इसके अलावा पृथ्वी गोल है इसका श्रेय भी उन्हें नहीं जाता।
10.मोहम्मद अजहरुद्दीन ~
भारतीय टीम के भूतपूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन काफी चर्चित खिलाड़ी रहे हैं। कभी ना कैच छोड़ने वाले मोहम्मद अजहरुद्दीन की एक गलती ने उन्हें विलेन बना दिया। अजहर को मैच फिक्सिंग में लिप्त पाया गया था। इस खबर ने देश के लाखों क्रिकेट प्रशंसकों को काफी निराश किया था |